त्रिपुरा: कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष कांति ने दिया पद और पार्टी से इस्तीफा

पीयूष कांति ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत दर्दनाक है. मैं सोनिया गांधी का आभारी हूं, जो उन्होंने पार्टी की सेवा करने का मौका दिया. मैं राजनीति से सन्यास ले रहा हूं. मुझे अपने पेशे में वापस जाने की खुशी है.

Advertisement
पीयूष कांति बिस्वास (फाइल फोटो- ट्विटर) पीयूष कांति बिस्वास (फाइल फोटो- ट्विटर)

सूर्याग्नि रॉय

  • अगरतला,
  • 21 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST
  • पीयूष कांति ने राजनीति से भी सन्यास लेने का ऐलान किया
  • उन्होंने सोनिया गांधी का आभार भी जताया

असम की सीनियर महिला नेता सुष्मिता देव के इस्तीफे बाद अब पूर्वोत्तर में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास (Pijush Kanti Biswas) ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया. पीयूष कांति ने राजनीति से भी सन्यास लेने का ऐलान किया. 

पीयूष कांति ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत दर्दनाक है. मैं सोनिया गांधी का आभारी हूं, जो उन्होंने पार्टी की सेवा करने का मौका दिया. मैं राजनीति से सन्यास ले रहा हूं. मुझे अपने पेशे में वापस जाने की खुशी है. पीयूष पेशे से वकील हैं.
 

Advertisement


सुष्मिता के ट्वीट के बाद लगने लगे ये कयास

वहीं, पीयूष कांति के इस्तीफे पर सुष्मिता देव ने ट्वीट कर लिखा, हमारा कार्यकाल कठिन रहा...भविष्य के लिए शुभकामनाएं. सुष्मिता देव के इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पीयूष भी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, पीयूष कांति ने राजनीति से सन्यास लेने का सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया है. ऐसे में देखना होगा कि पीयूष आगे कौन सा कदम उठाते हैं. 

15 अगस्त को सुष्मिता देव ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले 15 अगस्त को महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया था. उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर टीएमसी का दामन थामा है. असम से पूर्व सांसद सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने नीता डिसूजा को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »