संसद में सुरक्षा चूक पर जोरदार हंगामा, बीजेपी सांसद के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहा विपक्ष

शीतकालीन सत्र के बीच बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ. भारी हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवारी को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया. अब आगे की कार्यवाही 2 बजे शुरू होगी.

Advertisement
संसद में गुरुवार को सुरक्षा चूक के मुद्दे पर जोरदार हंगामा होता रहा. संसद में गुरुवार को सुरक्षा चूक के मुद्दे पर जोरदार हंगामा होता रहा.

पॉलोमी साहा

  • को,
  • 14 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

संसद में हुई सुरक्षा चूक पर गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही जबरदस्त हंगामा हुआ. इस दौरान हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. वहीं, हंगामे के बाद राज्यसभा को भी 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया. जब 12 बजे राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया. विपक्ष बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहा है.

Advertisement

संसद के शीतकालीन सत्र की आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के सीनियर मंत्रियों के साथ संसद परिसर में बैठक की. इस बैठक में अमित शाह, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा मौजूद रहे.

सांसदों के पास तक पहुंच गए थे आरोपी

दरअसल, संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है. इसके लिए तमाम सांसद सदन पहुंचे हुए हैं. इसी बीच कार्यवाही के दौरान बुधवार को विजिटर गैलरी से अचानक 2 युवक कूद गए और लोकसभा में सांसदों तक पहुंच गए. इतना ही नहीं दोनों स्पीकर की ओर बेंच पर चढ़कर दौड़ने लगे. इसके चलते सदन में अफरातफरी मच गई. हालांकि, समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया. इस दौरान युवकों ने स्प्रे का इस्तेमाल किया और नारेबाजी की. घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »