कृषि मंत्री ने बताया- संसद में क्यों दिया खून की खेती वाला बयान, जिस पर मचा घमासान

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य सभा में अपने ‘खून की खेती’ के बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘वह बयान मैंने इसलिए दिया क्योंकि कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मेरे भाषण के दौरान खून की खेती वाला डॉक्यूमेंट दिखाया था. उसके जवाब में मैंने कहा था कि कांग्रेस खून की खेती करती है. बीजेपी खून की खेती नहीं पानी की खेती करती है.’

Advertisement
नरेंद्र तोमर (Photo:File) नरेंद्र तोमर (Photo:File)

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST
  • लोकसभा में भी चर्चा चलने की उम्मीद
  • दिग्विजय का सवाल ‘गोधरा क्या था?’

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य सभा में अपने ‘खून की खेती’ के बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘वह बयान मैंने इसलिए दिया क्योंकि कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मेरे भाषण के दौरान खून की खेती वाले डॉक्यूमेंट दिखाया था. उसके जवाब में मैंने कहा था कि कांग्रेस खून की खेती करती है. बीजेपी खून की खेती नहीं पानी की खेती करती है.’

Advertisement

लोकसभा में भी चले चर्चा
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि जिस प्रकार राज्य सभा चल रही है. उसी प्रकार लोकसभा भी चलनी चाहिए. ‘मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष इस बात को समझेगा और उम्मीद है कि लोकसभा भी चलेगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी और जो भी मुद्दा विपक्ष उठाना चाहता है उठा सकता है.’

देखें आजतक लाइव टीवी

सरकार चर्चा के लिए तैयार
तोमर ने कहा कि सरकार पहले भी कह चुकी है कि हम किसान के मुद्दे के साथ-साथ तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, बातचीत करने के लिए तैयार हैं. उनका जवाब देने के लिए तैयार हैं. विपक्ष को लोकसभा चलने देनी चाहिए.

दिग्विजय का पलटवार
नरेंद्र तोमर के ‘खून की खेती’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा, ‘जो गोधरा में हुआ, वो पानी की खेती थी या खून की. भाजपा हमेशा नफरत और हिंसा की राजनीति करती आई है. कांग्रेस पार्टी हमेशा सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलती आई है.’

Advertisement

ये भी पढ़ें:
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement