तापसी-अनुराग के घर रेड पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बीजेपी बोली- ये तो आतंकियों की मौत पर भी पूछते हैं

यह छापेमारी फैंटम फिल्म की टैक्स चोरी के सिलसिले में हुई है. आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि टैक्स चोरी के मामले में फैंटम फिल्मों से जुड़े लोगों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है. इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेर रही है.

Advertisement
तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घरा आयकर विभाग का छापा तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घरा आयकर विभाग का छापा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST
  • ये रेड फैंटम फिल्म की टैक्स चोरी के सिलसिले में हुई है
  • मुंबई और पुणे में करीब 20 से 22 स्थानों पर रेड

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू और मधु मनटेना के घर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सियासत गरमा गई है. इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेर रही है. वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस के सवालों की कोई गिनती है? जब सुरक्षा बल आतंकियों को मारते हैं, ये तब भी सवाल पूछते हैं. 

उन्होंने कहा कि जब स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा होती है तब भी कांग्रेस सवाल पूछती है, इसलिए जो एजेंसियां हैं उनको स्वतंत्र ढंग से काम कर देना चाहिए, इस पर सवाल उठाने का कोई फायदा नहीं है. दरअसल, पूर्व सीएम और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने आयकर विभाग की छापेमारी को मोदी सरकार की बदले की भावना की कार्रवाई बताया है. 

Advertisement

वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया  कि उम्मीद है कि हमारे देश का आयकर विभाग जल्द ही बंधुआ गुलामी की स्थिति से बाहर आएगा. ऐसी ही उम्मीद ईडी और सीबीआई के लिए भी है. इधर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा  कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे, इसलिए उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा ED की कार्रवाई की गई है. 

टैक्स चोरी के सिलसिले में छापेमारी

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि टैक्स चोरी के मामले में फैंटम फिल्मों से जुड़े लोगों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है. इसमें अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल और अन्य शामिल हैं. कई अन्य लोगों को भी फैंटम फिल्मों द्वारा कर चोरी के संबंध में खोजा जा रहा है.

Advertisement

इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई और पुणे में करीब 20 से 22 स्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा तलाशी ली जा रही है, जिसमें अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, मधु मनटेना, विकास बहल और अन्य के अलावा फैंटम फिल्म्स और तीन अन्य संस्थाओं के कार्यालय शामिल हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »