बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट से भारत में गरीबी और आर्थिक असमानता को लेकर एक बड़ी सच्चाई सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आर्थिक समानता का गिनी इंडेक्स 22.5 दर्ज किया गया, जिससे भारत दुनिया के सबसे आर्थिक रूप से समान देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. जी-7 और जी-20 देशों की तुलना में भारत में असमानता सबसे कम देखी गई है.