शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को एसटीएफ और पुलिस ने 11 दिनों बाद नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा. शिवा की मां ने विजयादशमी पर हुई इस गिरफ्तारी को न्याय की पहली जीत बताया और उम्मीद जताई कि पूरी सच्चाई जल्द सामने आएगी.