दिल्ली के बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. रेहान ने आरोप लगाया है कि उनकी प्रदर्शनी शुरू होने से ठीक पहले प्रबंधन ने कई तस्वीरों को हटाने का दबाव बनाया. उन्होंने बताया कि लगभग 70 तस्वीरों को आपत्तिजनक और राजनीतिक बताकर हटाने को कहा गया. रेहान के अनुसार उन्होंने प्रदर्शनी का लेआउट एक हफ्ते पहले ही जमा करा दिया था, जिस पर उस समय कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी. हालांकि, प्रदर्शनी खुलने से कुछ घंटे पहले अधिकारियों ने उनसे तस्वीरें हटाने को कहा.