कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान छात्रों ने अपनी गंभीर समस्याओं को उनके सामने रखा. मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने बताया कि कैसे सरकारी नौकरियों में 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सालों से युवा मेहनत कर रहे हैं, लेकिन परिणाम और नियुक्तियां अटकी हुई हैं. एक नर्सिंग छात्रा ने बताया कि 4 साल का कोर्स 6 साल में भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है.