ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा करते हुए क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच अब भारत के चेन्नई में खेला जाएगा. इस फैसले को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला कदम माना जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट दोनों देशों को जोड़ने वाला मजबूत माध्यम है और यह पहल खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी और मजबूत करेगी.