एक तरफ चीनी के भाव बढ़े हैं तो दूसरी तरफ प्याज भी लोगों को रुलाने लगा है. त्योहारी सीजन में इन दो अहम चीजों की कीमतें बढ़ने से आम आदमी परेशान हो उठा है. चीनी के बाद अब प्याज़ की क़ीमतों में आग लगी हुई है. चीनी के भाव फिलहाल खुदरा मार्केट में 70 रूपये किलो तक पहुंच चुके हैं तो दूसरी ओर प्याज का भाव खुदरा मार्केट में 60 के पास जा पहुंचा है.