उत्तर प्रदेश के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में पिछले 11 दिनों से फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. उसे लखनऊ लाया जा रहा है, जहां मेडिकल जांच और अदालती प्रक्रिया के बाद पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी. इस मामले में नेपाल से नागपुर तक के कनेक्शन और मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जाएगी.