शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने पत्र लिखकर बेटे की मौत की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. पत्र में श्रद्धा दुबे और रश्मि दुबे समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है.