देशभर में करवा चौथ का पावन त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर चांद को अर्घ्य दिया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु, सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन समेत कई दिग्गजों ने भी अपने परिवारों के साथ करवा चौथ का जश्न मनाया.