विपक्षी इंडिया गठबंधन ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलने की पूरी तैयारी कर ली है. विपक्षी दलों का यह गठबंधन अब सड़कों पर उतरकर सरकार को घेरने जा रहा है. इसके तहत 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी 'सेव डेमोक्रेसी, देश बचाओ, वोट बचाओ' अभियान चलाया जाएगा. इस बड़े आंदोलन के जरिए विपक्षी दल लोकतंत्र को बचाने की आवाज बुलंद करेंगे. इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए इंडिया ब्लॉक के सभी घटक दलों ने अपनी-अपनी राज्य इकाइयों को कड़े निर्देश जारी किए हैं.