पीएम मोदी की अपील और आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत सरकार एक्शन में है. विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे तनाव कम करने के लिए सोने और चांदी पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गई है. सोने-चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है. यानि अब सोना-चांदी खरीदना और महंगा हो जाएगा. सरकार ने ये फैसला विदेशी आयात को कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिये उठाया है.