देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. एक तरफ जहां उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में झमाझम बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और तूफान तबाही मचा रहे हैं. केदारनाथ और बद्रीनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर सफेद चादर बिछ गई है जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.