जम्मू-कश्मीर से लेकर हरियाणा के फरीदाबाद तक एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है. फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 'ऑपरेशन आगे भी जारी है, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की पुलिस इसे मिलकर अंजाम दे रहे हैं'. इस संयुक्त अभियान में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें डॉक्टर भी शामिल हैं.