दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई. यह दुखद हादसा राजस्थान के कोटा जिले के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी. यह सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के निवासी थे और भोपाल से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे.