केंद्र शासित प्रदेश दीव के झोलावाड़ी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... थार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया... हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए... घायल को दीव के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ऊना रेफर किया गया... वहीं हादसे का पूरा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें टक्कर का खौफनाक मंजर कैद हुआ है...