उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते लाखों रुपये का फर्नीचर और सामान जलकर राख हो गया. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं.