देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होने जा रही है. सभी संबंधित जिला मुख्यालयों पर मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी. इन सभी सीटों पर आज ही नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजी नगर विधानसभा सीटें शामिल हैं, जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.