भारत में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को लेकर राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट के बाद विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि आयोग के भीतर आंतरिक मतभेदों और आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया है.