टीवी पर आयोजित इस तीखी राजनीतिक बहस में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं तथा विश्लेषकों के बीच जोरदार चर्चा देखने को मिली. बहस की शुरुआत चौकीदार चोर है वाले बयान और उस पर राहुल गांधी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दी गई माफी को लेकर हुई. बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता टीवी पर कुछ और कहते हैं, जबकि अदालत में हलफनामा देकर लिखित माफी मांग लेते हैं.