दिवाली से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹10 की बढ़ोतरी हुई है. 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस पर महंगाई का असर पड़ सकता है. हालांकि, 14 kg वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम जनता को राहत मिली है.