लखनऊ में हाई कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम कोर्ट परिसर के पास बने करीब 245 अवैध वकील चैंबरों को ध्वस्त करने की तैयारी कर रहा है. जेसीबी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. हालांकि, वकील बुलडोजर कार्रवाई का विरोध तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे अपने पुनर्वास और बैठने के लिए वैकल्पिक स्थान की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी रोजी-रोटी प्रभावित न हो.