उज्बेकिस्तान में भारतीय लड़की का मर्डर? परिवार का आरोप- धर्म बदलने के पीछे पड़ा था क्लासमेट

उज्बेकिस्तान में 21 वर्षीय भारतीय मेडिकल छात्रा सावरिया बसंत की हत्या के मामले में परिवार ने धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है. छात्रा के चाचा ने कहा कि वहां की जांच अधिकारी ने बताया कि कुछ छात्रों ने पूछताछ में आरोपी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की बात कही.

Advertisement
उज्बेकिस्तान में भारतीय लड़की का मर्डर (Photo:representational image) उज्बेकिस्तान में भारतीय लड़की का मर्डर (Photo:representational image)

शिबिमोल

  • तिरुवनन्तपुरम,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

उज्बेकिस्तान में पढ़ाई कर रही 21 साल की भारतीय मेडिकल छात्रा सावरिया बसंत की हत्या के मामले में नया दावा सामने आया है. छात्रा के परिवार का कहना है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था. परिवार ने यह बात उज्बेकिस्तान में जांच कर रही अधिकारी के हवाले से कही है. परिवार के मुताबिक, सावरिया की हत्या का आरोप उसके ही कॉलेज के छात्र सदरुल अनाम पर है, जो केरल का रहने वाला बताया गया है.

Advertisement

सावरिया के चाचा जनीश ने बताया कि जब वह छात्रा का शव लेने उज्बेकिस्तान गए थे, तब वहां की जांच अधिकारी ने उनसे मुलाकात की. उन्होंने बताया कि सावरिया के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक चोट के निशान थे. उनके मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि यह हत्या बहुत बेरहमी से की गई है और ऐसा नहीं लगता कि एक ही वार में उसकी जान गई हो.

जनीश का कहना है कि जांच अधिकारी ने उन्हें यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ छात्रों ने कहा था कि आरोपी सावरिया पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि उन्होंने ऐसा होते देखा था. अधिकारी के मुताबिक, सावरिया ने अपने कुछ दोस्तों से भी इस बारे में बात की थी. जनीश ने कहा कि यह जानकारी उन्हें छात्रों ने नहीं, बल्कि जांच अधिकारी ने दी. उस समय भारतीय दूतावास का एक अधिकारी भी वहां मौजूद था.

Advertisement

परिवार ने इस मामले में केरल के अलप्पुझा पुलिस में भी शिकायत दी है. सावरिया का दोबारा पोस्टमार्टम भी कराया गया है.  जनीश ने यह भी बताया कि कॉलेज के हॉस्टल में लड़के और लड़कियां एक ही इमारत में रहते हैं. चार मंजिला इमारत में अलग-अलग मंजिल लड़कों और लड़कियों के लिए तय हैं. उन्होंने कहा कि अभी हत्या की वजह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि सावरिया के शरीर पर ऐसी कोई जगह नहीं थी, जहां चोट के निशान न हों.

 
 


 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »