गृह मंत्रालय ने वापस ली मुकुल रॉय की सुरक्षा, BJP छोड़कर TMC में हुए हैं शामिल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में गए मुकुल रॉय की सुरक्षा को गृह मंत्रालय ने वापस ले लिया है. उनके बेटे सुभ्रांशु की केंद्रीय सुरक्षा पिछले शनिवार को ही वापस ले ली गई थी.

Advertisement
बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस (फाइल फोटो) बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस (फाइल फोटो)

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST
  • गृह मंत्रालय ने वापस ली CRPF सुरक्षा
  • मुकुल को बंगाल सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में गए मुकुल रॉय की सुरक्षा को गृह मंत्रालय ने वापस ले लिया है. मुकुल रॉय ने टीएमसी में शामिल होने के बाद शनिवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने के लिए कहा था. उन्हें पिछले शुक्रवार से बंगाल सरकार द्वारा वाई ग्रेड सुरक्षा प्रदान की गई है.

Advertisement

टीएमसी नेता मुकुल रॉय की सुरक्षा हटाने को लेकर गृह मंत्रालय ने आदेश कल ही जारी कर दिया गया था. सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा वापस लेने का आदेश कल जारी किया गया था और फिलहाल सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया में है. मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु की केंद्रीय सुरक्षा पिछले शनिवार को ही वापस ले ली गई थी.

दरअसल, मुकुल रॉय ने टीएमसी में शामिल होने के बाद शनिवार को गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर अपनी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने के लिए कहा था, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा वापस लेने का आदेश जारी किया है. उन्हें पिछले शुक्रवार से बंगाल सरकार द्वारा वाई ग्रेड सुरक्षा प्रदान की गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »