बंगाल: हुगली में पुचका खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

हुगली में पुचका खाने से दस्त और पेट में शिकायत के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं. इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गांव के रहने वाले संजय बारी ने बताया कि बीमार हुए लोगों ने गांव के ही हेमंत नाम के एक पुचकावाले की दुकान से पुचके खाए थे, उसके बाद से ही सबकी तबीयत खराब हो गई.

Advertisement
हुगली में पुचका खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार. हुगली में पुचका खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार.

भोलानाथ साहा

  • हुगली,
  • 12 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पुचका खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना हुगली के पोलवा-सुगंधा ग्राम पंचायत इलाके के दोगाछिया गांव की है. घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीम पहुंची है.

हुगली में पुचका खाने से दस्त और पेट में शिकायत के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं. इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गांव के रहने वाले संजय बारी ने बताया कि बीमार हुए लोगों ने गांव के ही हेमंत नाम के एक पुचकावाले की दुकान से पुचके खाए थे. उसके बाद एक के बाद एक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को पहले पेट में दर्द और फिर उल्टी-पायखाने की शिकायत होने लगी. तबीयत बिगड़ने पर एक के बाद एक करके गांव वालों को पहले पोलवा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Advertisement

गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

बीमार लोगों की संख्या ज्यादा होने पर कई लोगों को चूचूरा के इमामबारा सदर अस्पताल और बाकी के मरीजों को चंदननगर के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य अधिकारी अभय कुमार दास एवं स्थानीय सेकंड एएनएम सुतपा माईती के अनुसार, आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम गांव के लिए रवाना कर दी गई और पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को उपर्युक्त स्वास्थ्य सलाह, आवश्यक दवाइयां, ORS बांटे गए. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »