अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एम्स में भर्ती, पेट दर्द की समस्या के बाद हुआ एडमिट

छोटा राजन को मंगलवार को एम्स में भर्ती कराया गया. उसके पेट में दर्द था. सबसे पहले उसे जेल के डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन कुछ साफ ना होने के बाद छोटा राजन को एम्स रेफर कर दिया गया. यहां उसका अल्ट्रासाउंड भी किया गया.

Advertisement
छोटा राजन (फाइल फोटो) छोटा राजन (फाइल फोटो)

तनसीम हैदर / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST
  • पेट दर्द की शिकायत के बाद एम्स में हुआ भर्ती
  • 2015 से तिहाड़ जेल में बंद है छोटा राजन

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है. राजन को पेट दर्द की समस्या के बाद भर्ती कराया गया. राजन अभी तिहाड़ जेल में बंद है. उसे हाल ही में कोरोना हुआ था. 22 जुलाई को उसे एम्स में भर्ती कराया गया था. हालांकि, उसने कोरोना को मात दे दी थी और मई में वह फिर अस्पताल से तिहाड़ लाया गया था.

Advertisement

बताया जा रहा है कि छोटा राजन को मंगलवार को एम्स में भर्ती कराया गया. उसके पेट में दर्द था. सबसे पहले उसे जेल के डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन कुछ साफ ना होने के बाद छोटा राजन को एम्स रेफर कर दिया गया. यहां उसका अल्ट्रासाउंड भी किया गया. 

तिहाड़ में बंद है छोटा राजन

राजन तिहाड़ जेल की जेल नंबर 2 के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद है. छोटा राजन के आसपास बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. छोटा राजन के खिलाफ अपहरण और हत्या समेत 70 से अधिक मामले दर्ज हैं. उसे मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था और फिर उसे आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी.

साल 2015 से तिहाड़ में है छोटा राजन

छोटा राजन, साल 2015 से नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है. उसे भारत में कई मामलों में दोषी ठहराया गया है. हाल ही में राजन ने होटल व्यवसायी की हत्या के प्रयास के मामले में अंतरिम जमानत की मांग की. राजन ने तीन मामलों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर की है. ये मामले अक्टूबर 2012 में होटल व्यवसायी की मौत, 2013 का मॉल शूट आउट मामला और  2015 का पनवेल रंगदारी मामला है. 

Advertisement

सीबीआई ने किया विरोध 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में छोटा राजन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह कोई आम अपराधी नहीं है और उसके मामले को अन्य अपराधियों के बराबर नहीं रखा जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »