चीन ने भारत की फ्लाइट्स पर अनिश्चितकाल के लिए लगाई पाबंदी, कोरोना का दिया हवाला

चीन ने अस्थायी रूप से भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के चीन में प्रवेश को निलंबित करने का फैसला किया. यह आदेश वैध चीनी वीजा या निवास परमिट रखने वाले भारत में रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों पर लागू होगा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST
  • चीन ने फ्लाइट्स पर लगाया प्रतिबंध
  • अस्थायी रूप से चीन में प्रवेश से रोक
  • कोरोना वायरस का दिया हवाला

चीन ने अस्थायी रूप से भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों के चीन में प्रवेश को निलंबित करने का फैसला किया है. यह आदेश वैध चीनी वीजा या निवास परमिट रखने वाले भारत में रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों पर लागू होगा. इसके अलावा चीन ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए भारत से सभी उड़ानों को भी निलंबित कर दिया है.

Advertisement

चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में चीनी दूतावास वीजा धारकों के लिए हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म पर मुहर नहीं लगाएगा. बयान में कहा गया है, 'चीनी राजनयिक, सेवा, शिष्टाचार और सी-वीजा रखने वाले विदेशी प्रभावित नहीं होंगे. आपातकाल में चीन जाने वाले विदेशी भारत में चीनी दूतावास/वाणिज्य दूतावास में वीजा आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.'

देखें: आजतक LIVE TV

चीनी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि यह निलंबन  कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए एक अस्थायी उपाय है. बयान में कहा गया है, 'चीन समयबद्ध तरीके से चल रही महामारी की स्थिति के अनुसार और अधिक समायोजन और घोषणाएं करेगा.'

चीन में प्रवेश पर रोक

बता दें कि चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कई देशों के गैर-चीनी आगंतुकों को चीन में प्रवेश पर रोक लगा दी. इनमें ब्रिटेन, बेल्जियम और फिलीपींस शामिल हैं. वहीं चीन ने फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका के यात्रियों से प्रवेश पर अतिरिक्त स्वास्थ्य परीक्षण के परिणाम पेश करने के लिए कहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »