रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है.

Advertisement
रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती

अरविंद ओझा

  • मुंबई,
  • 07 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में अब एक नया मोड़ आया है. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है. रिया ने  जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंद के मुताबिक, 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था. उस प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आता है और इसकी मनाही है.

Advertisement

प्रिस्क्रिप्शन को लेकर हुआ था झगड़ा
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे की माने तो प्रियंका सिंह के इसी प्रिस्क्रिप्शन को लेकर सुशांत और रिया के बीच झगड़ा हुआ था. सतीश मानेशिंद ने कहा था, 'उसकी बहन प्रियंका ने दिल्ली से मैसेज भेजा कि ये प्रिस्क्रिप्शन है. तो प्रिस्क्रिप्शन देखने के बाद रिया को पता चला कि ये प्रिस्क्रिप्शन डॉक्टर ने इन्हें एग्जामिन किए बिना भेजा है. इसीलिए इनके बारे में बातचीत हो गई और उस वक्त रिया ने बोला कि अगर बॉम्बे में हम डॉक्टर को मिलकर आ चुके हैं और वो डॉक्टर मिलकर दवाएं दे रहे हैं तो आप अगर वो दवाएंं नहीं ले रहे हो तो इसे नहीं लेना चाहिए.'

रिया के वकील सतीश मानेशिंद ने बताया था, 'सुशांत ने कहा कि नहीं अगर मेरी बहन बोल रही है तो मैं वही दवाएं लूंगा. इसके बाद दोनों की बहस हुई. तब सुशांत ने उसे बोला कि आप निकल जाओ बैग लेकर. अभी पता चलता है कि वो जो प्रिस्क्रिप्शन 12.30 या 12.40 बजे उन्होंने भेजा था वो फर्जी है. क्योंकि उसमें लिखा है कि सुशांत ओपीडी पेशेंट है. सुशांत बॉम्बे में था वो ओपीडी पेशेंट कैसे बन सकता है.'

Advertisement

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंद ने कहा था, 'नंबर दो वो डॉक्टर ने कभी सुशांत को एग्जामिन किया ही नहीं है. अगली बात ये है कि जिस डॉक्टर ने सुशांत को दवा प्रिस्क्राइब की थी वो कार्डियोलॉजिस्ट है. वो साइकैट्रिस्ट नहीं है. ऐसे डॉक्टर का तो लाइसेंस कैंसिल किया जाना चाहिए. फर्जी कागजात हैं और परिवार भी इसमें इनवॉल्व है.'

पिता के वकील पहले ही दे चुके हैं सफाई
इस पर सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह पहले ही सफाई दे चुके हैं. उन्होंने कहा था, '8 तारीख को जब सुशांत बहुत घबराए हुए थे तो उन्होंने अपनी बहन को फोन किया था. बहन जो दवा खुद घबराहट के लिए खाया करती थी उसने वही दवा सुशांत को बोला कि खा लो. जब शायद उन्होंने कहा कि बिना प्रिस्क्रिप्शन के ये दवा नहीं मिलेगी तो उन्होंने ओरल प्रिस्क्रिप्शन करके वो दवा दिलवाई.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »