बॉलीवुड का ड्रग्स जाल, NCB मार रही ताबड़तोड़ छापे, 25 फिल्म स्टार भी निशाने पर

रिया ने 25 सितारों के नाम बता दिए हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कहना है कि इस पर तफ्सील से जांच चल रही है. अब बस समन का इंतजार है.

Advertisement
ड्रग्स (सांकेतिक तस्वीर) ड्रग्स (सांकेतिक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • मुंबई,
  • 14 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स मंडली के राज तो खुल रहे हैं, लेकिन अभी मायानगरी से जुड़े इस मंडली के गठजोड़ को रोशनी में आना बाकी है. रिया ने 25 सितारों के नाम बता दिए हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कहना है कि इस पर तफ्सील से जांच चल रही है. अब बस समन का इंतजार है. 

Advertisement

सुशांत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रही एनसीबी के सामने ड्रग्स मंडली के राज खुल रहे हैं तो स्याह सच एक एक करके बेनकाब हो रहे हैं, लेकिन अब इंतजार इस बात का है कि मायनगरी के उन चेहरों से परदा हटने का जो ड्रग्स की इस काली दुनिया का हिस्सा रहे हैं.

भले ही कंगना रनौत के इस दावे को बढा चढाकर किया बताया जाए, लेकिन वो (कंगना) कह चुकी हैं कि फिल्मी दुनिया के 90 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं. कंगना ने उनके नाम नहीं बताए हों, लेकिन सुशांत केस में घिरी रिया चक्रवर्ती सब कुछ उगल चुकी हैं. उन सितारों के नाम भी जो ड्रग्स पार्टियां का हिस्सा होते थे.

अब एनसीबी अपने काम में जुटी है. रिया ने जो सितारों की लिस्ट बताई है, उस पर बारीकी से काम चल रहा है. नाम बड़े हैं, इसलिए काम भी मजबूती से होगा. रिया ने एनसीबी से पूछताछ में बॉलीवुड से जुड़े करीब 25 नामों का खुलासा किया है, जिनका ड्रग्स कनेक्शन है. NDPS एक्ट की धारा 67 के तहत दिए बयान में रिया ने दो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में विस्तार से बताया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत की ड्रग्स पार्टी में अक्सर शामिल होते थे.

Advertisement

रिया चक्रवर्ती के गैजेट्स के फोटो, वीडियो, व्हाट्सअप चैट और एसएमएस ने भी रिया और बॉलीवुड के काले राज खोल दिए हैं. एनसीबी अब कभी भी फिल्मी सितारों समन कर पूछताछ के लिए बुला सकती है. रिया ही नहीं शोविक ने भी बॉलीवुड पार्टियों की कलई खोल दी.

सूत्रों के मुताबिक रिया और शोविक दोनों ने बताया कि बॉलीवुड का पार्टियों का सच क्या है. कैसे चलता है वहां ड्रग्स का खेल. कैसे बड़े-बड़े सितारे नशे की दुनिया में दम भरते हैं. कैसे ड्रग्स-मंडली की घुसपैठ बॉलीवुड तक है. अब एनसीबी बॉलीवुड पर शिकंजा कसेगा ये तय है. डॉजियर तैयार है और 25 नाम फाइल में दर्ज है. बस समन भेजना बाकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »