तमिलनाडु: पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पांच की मौत, कई घायल

तमिलनाडु के शिवकाशी इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. ब्लास्ट की यह घटना कलैयारकुरुची में हुई है. जहां पर गुरुवार को विस्फोट की आवाज आई. यहां पर पटाखे बनाने का काम होता है. फिलहाल ब्लास्ट के सही कारणों का पता नहीं चला है. सभी घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके.  

Advertisement
पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 25 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST
  • पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट
  • राहत एवं बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु के शिवकाशी इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. ब्लास्ट की यह घटना कलैयारकुरुची में हुई है. जहां पर गुरुवार को विस्फोट की आवाज आई. यहां पर पटाखे बनाने का काम होता है. फिलहाल ब्लास्ट के सही कारणों का पता नहीं चला है. सभी घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके.  

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है. जिससे कि आगे किसी भी तरह के केमिकल ब्लास्ट को होने से रोका जा सके. इसके अलावा मलबे को जल्द से जल्द हटाकर वहां फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है. 

एक महीने में पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना का यह दूसरा हादसा है. 12 फरवरी को ही एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 23 लोगों की मृत्यु हो गई थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »