SDM ज्योति मौर्य को जांच से मिल सकती है बड़ी राहत, पति आलोक मौर्य के समझौते से जांच की फाइल होगी बंद

आलोक की शिकायत वापस लेने के बाद दोनो लोगों को राहत के आसार नज़र तो आने लगे है. लेकिन इस प्रकरण की आंच पूरे देश मे फैली थी. सोशल मीडिया में लोगों ने इन्हें खूब ट्रोल किया, रील्स बनी और कुछ लोगों ने तो तैयारियां कर रही अपनी पत्नियों को वापस भी बुला लिया था.

Advertisement
SDM ज्योति मौर्या को जांच से मिल सकती है बड़ी राहत SDM ज्योति मौर्या को जांच से मिल सकती है बड़ी राहत

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 07 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:48 AM IST

प्रयागराज के चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया था जब पति आलोक मौर्य ने की गई अपनी शिकायतों को वापस ले लिया था, जिससे चल रही जांच की फाइल अब लगभग बंद होती दिखाई दे रही है. 

जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इस मामले को खत्म करने की शिफारिश भी कर दी है. फाइल बंद होने के बाद दोनों को बड़ी राहत मिल सकती है. माना जा रहा है कि दोनों लोगों मे गुपचुप तरीके से समझौता हो गया है. वहीं इस मामले में ज्योति मौर्य ने भी आलोक मौर्य के खिलाफ़ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराई थी अब उस मुकदमे को भी वापस कराने की बात चल रही है.

Advertisement

आपको बता दें कि आलोक मौर्य ने पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य के भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी और आरोप लगाया था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद गलत तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई है और आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था. 

इस मामले में उच्चस्तरीय जांच भी कराने के लिए कमिश्नर को कहा गया था. जिसमे कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई. कमेटी में अमृत लाल बिंद, अपर आयुक्त प्रशाशन, हर्ष देव पांडेय, एसडीएम प्रशासन और जयजीत कौर एसीएम प्रथम शामिल थे. जांच कमेटी ने आलोक मौर्य से आरोपो को साबित करने के लिए साक्ष्य मांगा था. आलोक मौर्य ने इसके लिए 20 दिनों का वक्त मांगा था. लेकिन आलोक मौर्य ने 28 अगस्त को साक्ष्य की बजाय कहानी में नया मोड़ ला दिया और जांच कमेटी के आगे अपनी शिकायत वापस ले ली.

Advertisement

अब आलोक मौर्य की शिकायत वापस लेने के बाद इस मामले को खत्म करने की रिपोर्ट अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल बिंद ने दे दी है और अब जो भी दिशा निर्देश आगे होगा वो किया जाएगा.

हालांकि दोनो के मामले में अभी न्यायालय में तलाक का मामला लंबित भी है. जानकारी के मुताबिक दोनो की शादी सन 2010 में हुई थी और 2015 में ज्योति एसडीएम पद के लिए चयनित की गई थी ,ज्योति और आलोक के दो जुड़वा बेटियां भी है. 

अब आलोक की शिकायत वापस लेने के बाद दोनो लोगों को राहत के आसार नज़र तो आने लगे है. लेकिन इस प्रकरण की आंच पूरे देश मे फैली थी. सोशल मीडिया में लोगों ने इन्हें खूब ट्रोल किया, रील्स बनी और कुछ लोगों ने तो तैयारियां कर रही अपनी पत्नियों को वापस भी बुला लिया था. अब आलोक ने अपनी पत्नी के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेकर इस कहानी में नया मोड़ ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »