सहकारी समिति इफको ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 2.51 करोड़ रुपये का चंदा 

इफको ने 2.51 करोड़ रुपये का चेक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को सौंपा. इसके अलावा इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने भी व्यक्तिगत रूप से मंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये का दान दिया.

Advertisement
राम मंदिर के लिए IFFCO ने दिया चंदा (फोटो: twitter@rusawasthi) राम मंदिर के लिए IFFCO ने दिया चंदा (फोटो: twitter@rusawasthi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST
  • मंदिर निर्माण के लिए देशभर में लिया जा रहा चंदा
  • सहकारी समिति IFFCO ने भी किया इसके लिए दान
  • इफको ने 2.51 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है

सहकारी समिति इफको (IFFCO) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपये का चंदा दिया है. इफको ने 2.51 करोड़ रुपये का चेक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को सौंपा. 

सहकारी समिति ने एक बयान में कहा, ‘यह योगदान इफको परिवार द्वारा सद्भाव स्वरूप किया गया है.’ इफको के चेयरमैन बलविन्द सिंह नकई ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्याय के पक्ष में चेक दिया. मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी इसी के पास है.

Advertisement

इसके अलावा इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने भी व्यक्तिगत रूप से मंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये का दान दिया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने विहिप को मंदिर निर्माण के लिये कोष संग्रह की जिम्मेदारी दी है. राम मंदिर के लिए अब तक 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का धन इकट्ठा हो चुका है. 

IFFCO

प्रधानमंत्री ने रखी थी नींव, नए मॉडल के साथ बनेगा मंदिर

मौजूदा वक्त में राम मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है और गर्भ गृह के पास से मिट्टी हटाने का काम हो रहा है. बता दें कि मंदिर का निर्माण नए डिजाइन लेकिन पुरानी पद्धति से ही किया जाएगा.

गौरतलब है कि बीते साल ही अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई थी, जिसके बाद जरूरी काम शुरू हो गया था. अब डिजाइन को अंतिम रूप देने का काम हो रहा है, जिसके बाद काम लगातार पूरा किया जाना है. ट्रस्ट का लक्ष्य है कि साढ़े तीन साल में राम मंदिर का निर्माण किया जाए.

Advertisement

देशभर में चंदा इकट्ठा किया जा रहा

एक ओर मंदिर निर्माण की तैयारियां चल रही हैं, तो दूसरी ओर ट्रस्ट की ओर से देशभर में चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. कई बड़ी हस्तियों के अलावा देश के अलग-अलग घरों में जाकर मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा हो रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »