Advertisement

Rajya Sabha Election 2026 Live: बिहार में हो गया 'खेला'! राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क में नहीं, वोटिंग जारी

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 मार्च 2026, 11:58 AM IST

Rajya Sabha Elections Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग जारी है. सबकी नजर विशेष रूप से बिहार, हरियाणा और ओडिशा पर है जहां रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है. दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होना था जिसमें से 26 कैंडिडेट पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अब बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों पर आज वोटिंग है.

बिहार में 5वीं सीट पर नीतीश-तेजस्वी के बीच कांटे की टक्कर है. (Photo-ITG)

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है. 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है. वोटिंग सुबह 9 बजे से जारी है और चार बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल हैं.  बिहार की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर है. ओडिशा में भी 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार हैं. वहीं हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

3 राज्य, 11 राज्यसभा सीट... कैसे बिहार में फंसा एनडीए तो हरियाणा-ओडिशा में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
 

11:58 AM (21 मिनट पहले)

Rajya Sabha Election: तनुज पुनिया बोले- बीजेपी वाले देते हैं विधायकों को लालच

Posted by :- Kishor

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का राज्यसभा चुनावों लेकर कहा, 'बीजेपी हमेशा सारे हथकंडे अपनाती है ताकि वो लोकतंत्र को खत्म कर सके. कभी वो एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं. कभी पैसा का लालच देते है. इसके लिए ही तमाम पार्टियों को अपने विधायको को छुपाना पड़ता है. कांशीराम हमारे खिलाफ चुनाव लड़ते थे, ज़ाहिर है हम उन्हे पहले तो celebrate नही कर सकते थे लेकिन अब जब वो दुनिया में नहीं हैं और उन्होंने जीवनभर काम किया बहुजनों के लिए, इसलिए हम चाहते हैं कि उन्हें भारतरत्न मिले. इसका राजनीति से कोई मतलब नही है, ये सामाजिक सुधारों की तरफ एक कदम है.'

11:48 AM (31 मिनट पहले)

Rajya Sabha Election Voting: सतीश नांदल बोले- मेरी जीत तय है

Posted by :- Kishor

हरियाणा राज्यसभा चुनाव  के लिये मतदान जारी है. एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत तय है वहीं दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार व बीजेपी नेता सतीश नांदल के बीच मुकाबला है. विधानसभा पहुंचने पर बीजेपी नेता व निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने कहा, 'राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर मेरी जीत सुनिश्चित है. मैंने कांग्रेस विधायकों से यहां तक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से भी संपर्क साधा है. मैंने इनेलो के दो विधायकों को मेरे पक्ष में वोट करने की अपील की है. नतीजे आयेंगे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.' (Inupt- कमलजीत संधू)
 

11:44 AM (35 मिनट पहले)

Rajya Sabha Polls: मैथिली ठाकुर ने भी किया मतदान

Posted by :- Kishor

बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के दौरान पहली बार चुनी गईं लोकगायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने भी मतदान किया. विधानसभा पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया.

11:37 AM (42 मिनट पहले)

Rajya Sabha Polls: हरियाणा के विधायक भी वोट डालने चंडीगढ़ पहुंचे

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में भी मतदान जारी है. इस बीच कांग्रेस विधायक भी चंडीगढ़ स्थित विधानसभा में पहुंच गए हैं. विधानसभा पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायक विक्ट्री साइन करते हुए फोटो खिंचाते हुए नजर आए हैं. (इनपुट- कमलजीत संधू)

Advertisement
11:27 AM (52 मिनट पहले)

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

Posted by :- Kishor

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच अहम खबर ये है कि बिहार कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं. इन विधायकों में कुछ का स्विच ऑफ हो गया है और कोई फोन नहीं उठा रहा है.

11:16 AM (एक घंटा पहले)

Rajya Sabha Election Voting: RJD विधायक भाई वीरेंद्र बोले- हमारी जीत तय

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव को लेकर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "हम 100% जीत का दावा करते हैं. हमारे उम्मीदवारों को 41 से ज़्यादा वोट मिलेंगे.. सरकार कई लोगों को सौदे की पेशकश कर रही थी. ये पेशकश सांप्रदायिक ताकतों की ओर से की जा रही थीं, लेकिन यहां हमारे पास ऐसे लोग हैं जो धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं..."

11:02 AM (एक घंटा पहले)

Rajya Sabha Election: 110 विधायकों ने डाला वोट

Posted by :- Kishor

अब तक के एनडीए के 110 विधायकों ने वोट डाल दिया है वहीं महागठबंधन के 35 विधायकों ने वोट डाला है. ढाका विधानसभा से आरजेडी के विधायक फैसल रहमान भी वोट डालने नहीं पहुंचे है. एलजेपीआर, आरएलएम और HUM के विधायकों ने वोट डाला. (इनपुट-शशिभूषण)

10:13 AM (2 घंटे पहले)

Rajya Sabha Polls: जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह

Posted by :- Kishor

दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोपी और जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं. माथे पर तिलक और चमकदार सफेद कमीज पहने हुए अनंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी हैं.

9:40 AM (2 घंटे पहले)

Rajya Sabha Polls: RJD को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं- मंगल पांडे

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनावों पर बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा, "आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और NDA के सभी उम्मीदवार जीतेंगे..." RJD विधायकों को एक होटल में रखे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "उन्हें (RJD को) अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं."

Advertisement
9:09 AM (3 घंटे पहले)

Rajya Sabha Polls: कुशवाहा के बेटे बोले- हमारे पांचों उम्मीदवारों की जीत तय

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव पर बिहार के मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने कहा, "बिहार में एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार चुनाव जीतने जा रहे हैं... विपक्ष एकजुट नहीं है, उनके विधायकों को जबरन होटलों में बंद करके रखा गया है. हमें पूरा भरोसा है कि हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे... विपक्ष के कई विधायक भी हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करने जा रहे हैं. यह आपको नतीजों में देखने को मिलेगा..."

9:06 AM (3 घंटे पहले)

Rajya Sabha Polls: बिहार विधानसभा में लगी विधायकों की लाइन

Posted by :- Kishor

सभी 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और नतीजे 4 बजे घोषित किए जाएंगे. बिहार विधानसभा में तमाम विधायक पहुंच गए हैं और लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं.  बिहार JDU के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, 'NDA को बस औपचारिक रूप से जीत की घोषणा करनी है. 101% हमारी जीत पक्की है... विपक्ष चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले, वोटिंग NDA के पक्ष में ही हो रही है. सभी पांचों सीटें NDA के पक्ष में ही जाएंगी...' 

 

8:47 AM (3 घंटे पहले)

Rajya Sabha Election Voting: बिहार में दिलचस्प हुई जंग

Posted by :- Kishor

बिहार राज्यसभा चुनाव में एक सीट के लिए 41 वोटों की दरकार है. एनडीए (128 विधायक) के चार उम्मीदवार आसानी से जीत रहे हैं, लेकिन पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा और आरजेडी के अमरेंद्र सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है. आरजेडी को एआईएमआईएम के 5 और बसपा के 1 विधायक का समर्थन मिलने से उनका आंकड़ा 41 तक पहुंचता दिख रहा है, जिससे कुशवाहा की राह मुश्किल हो गई है. अब सबकी नजरें कांग्रेस विधायकों के रुख और संभावित 'खेला' पर टिकी हैं.

8:25 AM (3 घंटे पहले)

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने लगाया विधायकों को रिश्वत देने का आरोप

Posted by :- Kishor

ओडिशा में राज्यसभा चुनावों से पहले क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोरापुट के सांसद सप्तगिरी उलका ने रविवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु के एक होटल में ठहरे पार्टी विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की गई. उलका ने यह आरोप ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में लगाया. 

8:15 AM (4 घंटे पहले)

Rajya Sabha Polls Haryana: हरियाणा कांग्रेस के विधायक हिमाचल प्रदेश के कसौली भेजे गए

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनावों से एक दिन पहले, हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों को, जो शिमला के पास कुफरी में दो रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सोलन जिले के कसौली भेज दिया गया. हरियाणा विधानसभा में 37 सदस्यों वाली कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवार को एक सीट जिताने के लिए ज़रूरी संख्या बल मौजूद है लेकिन उसे क्रॉस वोटिंग का डर है.
 

Advertisement
8:10 AM (4 घंटे पहले)

Rajya Sabha Election Bihar: बिहार में शनिवार को चला बैठकों का दौर

Posted by :- Kishor

बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले यानि शनिवार को जबरदस्त हलचल देखने को मिली और बैठकों का दौर जारी रहा. जहां NDA खेमे ने उन विधायकों के साथ बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने बैठक की तो वहीं RJD अपने इकलौते उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने में लगी रही.

8:06 AM (4 घंटे पहले)

Odisha Rajya Sabha Election 2026: बीजेडी ने निलंबित विधायकों को दी चेतावनी

Posted by :- Kishor

विपक्षी पार्टी BJD ने रविवार शाम अपने दो निलंबित विधायकों से कहा कि वे राज्यसभा चुनावों में पार्टी लाइन के अनुसार ही वोट दें, वरना उनकी पार्टी की सदस्यता रद्द हो सकती है.पटकुरा के विधायक अरविंद महापात्रा और चंपुआ के विधायक सनातन महाकुड को 15 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में BJD से निलंबित कर दिया गया था.