लोगों को फायदा नहीं मिलने तक विज्ञान-तकनीक अधूरी, विज्ञान महोत्सव में बोले PM मोदी

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल पर आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को कहा कि साइंस और तकनीक तब तक अधूरी रहेगी जब तक आम लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता है.

Advertisement
PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल की शुरुआत की (फाइल-पीटीआई) PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल की शुरुआत की (फाइल-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST
  • इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का शुभारंभ
  • 'त्योहार, उत्सव भारत की संस्कृति भी है और परंपरा भी'
  • गरीब किसान भी डिजिटल पेमेंट कर रहा-PM मोदी

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल पर आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को कहा कि साइंस और तकनीक तब तक अधूरी रहेगी जब तक आम लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता है.

पीएम मोदी ने कहा कि त्योहार, उत्सव भारत की संस्कृति भी है और परंपरा भी है. आज हम विज्ञान को सेलिब्रेट कर रहे हैं. हम उस ह्यूमन स्प्रिट को भी सेलिब्रेट कर रहे हैं जो हमें लगातार इनोवेशन के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे बदलावों को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए अटल इनोवेशन मिशन भी शुरू किया गया है. ये मिशन एक प्रकार से इंक्वायरी को, इंटरप्राइज को, इनोवेशन को सेलिब्रेट करता है.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल में ही भारत ने वैभव समिट भी होस्ट की थी. महीने भर चली इस समिट में पूरी दुनिया से भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और रिसर्चर को एक मंच पर इकट्ठा किया गया. इसमें करीब 23 हजार साथियों ने हिस्सा लिया, 700 घंटों से ज्यादा की डिस्कशन हुई.

साइंस की महत्ता की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 6 साल में युवाओं को अवसरों से जोड़ने के लिए देश में साइंस और तकनीक के उपयोग का विस्तार किया गया है. साइंस और तकनीक भारत में अभाव और प्रभाव के गैप को भरने का बहुत बड़ा ब्रिज बन रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में कहा कि आज गांव में इंटरनेट यूजर की संख्या शहरों से ज्यादा है. गांव का गरीब किसान भी डिजिटल पेमेंट कर रहा है. आज भारत की बड़ी आबादी स्मार्ट फोन आधारित ऐप से जुड़ चुकी है. उन्होंने कहा कि आज भारत ग्लोबल हाईटेक पावर के इवोल्यूशन और रिवॉल्यूशन दोनों का सेंटर बन रहा है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

पीएम मोदी ने कहा कि विज्ञान व्यक्ति के अंदर के सामर्थ्य को बाहर लाता है. यही स्प्रिट हमने कोविड वैक्सीन के लिए काम करने वाले हमारे वैज्ञानिकों में देखी है. हमारे वैज्ञानिकों कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमें बेहतर स्थिति में रखा है. उन्होंने कहा कि हाल में डिजिटल इंडिया अभियान का और विस्तार करने के लिए पीएम वाणी स्कीम की भी शुरुआत की गई है. इससे पूरे देश में सबके लिए क्वालिटी वाई-फाई कनेक्टिविटी संभव हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »