भारत बंद के बीच पीेएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को किया फोन, जन्मदिन की बधाई दी

किसानों के भारत बंद के बीच आज अकाली दल नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन है. प्रकाश बादल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीएम मोदी ने बधाई के लिए प्रकाश बादल को फोन किया है. 

Advertisement
प्रकाश बादल के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो) प्रकाश बादल के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST
  • पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को किया फोन
  • पीएम मोदी ने बादल को जन्मदिन की बधाई दी

किसानों के भारत बंद के बीच आज अकाली दल नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन है. प्रकाश बादल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीएम मोदी ने बधाई के लिए प्रकाश बादल को फोन किया है. 

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था. वो लंबे समय तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं. प्रकाश बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल लंबे समय तक बीजेपी की सहयोगी भी रही है. हाल ही में जब संसद से तीन कृषि कानून पास किए गए तो अकाली दल ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया. यहां तक कि प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा भी दे दिया था. 

Advertisement

इस तरह किसानों के मसलों पर अकाली एनडीए से अलग हो गई है. अब जबकि पंजाब का किसान दिल्ली बॉर्डर पर 13 दिन से डटा हुआ है और भारत बंद बुलाया गया है तो इस बीच पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है. 

देखें: आजतक LIVE TV 

इससे पहले किसानों के मसले पर प्रकाश सिंह बादल ने खुद पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में प्रकाश सिंह बादल ने आपातकाल जैसे शब्दों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी से टकराव खत्म करने की बात कही थी. साथ ही लिखा था कि संवाद, समाधान और सहमति ही लोकतंत्र की नींव है. बादल ने लिखा था कि संवाद से टकराव को टाला जा सकता है.

पीएम मोदी को लेटर लिखने के अलावा प्रकाश सिंह बादल किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण सम्मान भी लौटा चुके हैं. बता दें कि प्रकाश सिंह बादल एनडीए के उन नेताओं में रहे हैं, जिनके सार्वजनिक मंचों पर चरण छूकर नरेंद्र मोदी आशीर्वाद लेते रहे हैं. हालांकि, अब कृषि कानूनों पर बीजेपी और अकाली दल आमने-सामने आ गए हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »