Advertisement

PM Modi Europe Visit Live: फ्रांस के नीस में PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक

aajtak.in | नई दिल्ली | 14 जून 2026, 5:32 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस शहर पहुंचकर अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की है. यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत चल रही है. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया. PM मोदी ने कहा कि भारत उपभोक्ता नहीं, उत्पादक भी बन रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के पहले चरण में फ्रांस के नीस शहर पहुंचे. (Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के पहले चरण में फ्रांस के नीस शहर पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस दौरे में अहम साझेदारों के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें होंगी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि वह 14 जून को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने को लेकर उत्साहित हैं. स्लोवाकिया जाने से पहले उनके फ्रांस दौरे में एवियन और पेरिस में भी कई कार्यक्रम शामिल होंगे.

नीस (Nice) में 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) शिखर सम्मेलन के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत, फ्रांस और अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के साथ बातचीत की.

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संयुक्त रूप से इस इनोवेशन-केंद्रित कार्यक्रम की शुरुआत की. यह आयोजन नए अवसरों, निवेश और इनोवेशन पार्टनरशिप को तलाशने के लिए प्रमुख स्टार्टअप्स, निवेशकों और टेक्नोलॉजी से जुड़े दिग्गजों को एक साथ लाएगा.

5:32 PM (2 घंटे पहले)

फ्रांस के नीस में PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की बैठक

Posted by :- Aman

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फ्रांस के नीस में द्विपक्षीय बैठक चल रही है.

 

4:25 PM (3 घंटे पहले)

आप भारत आइए, हमारे साथ काम कीजिए- फ्रांस में बोले PM मोदी

Posted by :- Aman

PM मोदी ने कहा, हम पार्टनरशिप चाहते हैं, जॉइंट रिसर्च चाहते हैं और इसके साथ लॉन्ग-टर्म कोलैबोरेशन चाहते हैं. मैं हर इन्वेस्टर और एंटरप्रेन्योर को इनवाइट करता हूं, आप भारत आइए, हमारे साथ मिलकर काम कीजिए. भारत में डिजाइन कीजिए, भारत में डेवलप कीजिए और दुनिया के लिए सॉल्यूशंस तैयार कीजिए.

4:11 PM (3 घंटे पहले)

'रिफॉर्म एक्सप्रेस' नहीं रुकेगी: पीएम मोदी

Posted by :- Aman

फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, यह 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' नहीं रुकेगी. यह जारी रहेगी, स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ेगी.

4:07 PM (3 घंटे पहले)

भारतीय युवा ऐसे समाधान तलाश रहे, जो मानवता को फायदा देंगे- पीएम मोदी

Posted by :- Aman

फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस के बीच एक खास साझेदारी है, इसमें जुड़ाव, पक्का इरादा, इनोवेशन, प्रेरणा और साझा विजन शामिल हैं. भारत के युवा इनोवेटर्स ऐसे समाधान खोज रहे हैं जिनसे पूरी मानवता को फ़ायदा हो सकता है.

Advertisement
4:01 PM (4 घंटे पहले)

न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में भी बड़े सुधार- PM मोदी

Posted by :- Aman

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में भारत ने न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं. स्वच्छ ऊर्जा, एडवांस्ड रिएक्टर्स और फ्रंटियर रिसर्च जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुल रही हैं. उन्होंने कहा कि ये सुधार भारत को भविष्य की तकनीकों और ऊर्जा समाधानों में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

3:59 PM (4 घंटे पहले)

महिलाओं की नई सफलता की कहानियां

Posted by :- Aman

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रयासों का परिणाम यह है कि आज भारत में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. “ड्रोन दीदी” से लेकर स्टार्टअप फाउंडर बनने तक, देश की महिला शक्ति नई सफलता की कहानियां लिख रही है.

3:58 PM (4 घंटे पहले)

डिफेंस और स्पेस सेक्टर में नए अवसर

Posted by :- Aman

PM मोदी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को आगे बढ़ाने के लिए भारत ने डिफेंस सेक्टर को भी इनोवेशन के लिए खोला है. आज रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों स्टार्टअप देश में शानदार काम कर रहे हैं.

3:56 PM (4 घंटे पहले)

भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Posted by :- Aman

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इनोवेशन की महानता केवल उसके वैल्यूएशन से नहीं आंकी जाती, बल्कि उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से तय होती है. यही “भारत इनोवेट” की भावना है और यही भारत का दृष्टिकोण भी है. यहां मौजूद स्टार्टअप जगत के सभी साथियों के लिए यह एक बड़ी प्रेरणा है.

3:50 PM (4 घंटे पहले)

विश्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा- PM मोदी

Posted by :- Aman

 

Advertisement
3:47 PM (4 घंटे पहले)

पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस साझेदारी की सराहना की

Posted by :- Aman

'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) कार्यक्रम में बोलते हुए, पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस साझेदारी की सराहना की और कहा कि दोनों देश साझा मूल्यों और हितों से जुड़े हुए हैं.