कौन हैं वो लोग जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर मचाया कोहराम, एक महिला भी शामिल

संसद के बाहर और अंदर आज कुछ युवकों ने कोहराम मचा दिया. उन्होंने सदन के अंदर कलर गैस का छिड़काव कर हंगामा मचाया तो दो लोगों ने सदन के बाहर हंगामा किया. उन्होंने संसद के बाहर कलर गैस का छिड़काव करने के बाद जमकर नारेबाजी की.

Advertisement
संसद के बाहर हंगामा करने वाली महिला संसद के बाहर हंगामा करने वाली महिला

संसद हमले की बरसी पर आज संसद के अंदर और बाहर हड़कंप मच गया गया. एक ओर लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और कलर गैस का छिड़काव कर दिया. वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी की. इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया.

Advertisement

संसद के बाहर की घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे है. नीलम महिला है और उनकी उम्र 42 साल है वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. दूसरे आरोपी का नाम अनमोल शिंदे है. अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. इसकी उम्र 25 साल है. 

ये घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन दोनों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी पूछताछ कर रही है. 

संसद के बाहर और अंदर इसी से स्प्रे किया गया था.

संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कलर गैस छोड़ने के बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया. 

Advertisement

लोकसभा में कूदने वाले कौन? इस सांसद के नाम पर विजिटर पास लेकर घुसे थे 2 युवक

लोकसभा के अंदर भी दो युवकों ने किया हंगामा

वहीं लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे एक युवक का नाम सागर शर्मा बताया जा रहा है. सांसद दानिश अली ने बताया कि सदन में कूदने वाले युवक एक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. सुरक्षाकर्मियों ने सदन में अराजकता फैलाने आए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.  

इसी पास से संसद में घुसा था एक आरोपी 

सागर शर्मा के अलावा जिस शख्स ने लोकसभा के अंदर हंगामा किया था, उसका नाम मनोरंजन डी है. जोकि कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. उसकी उम्र 35 साल है. उसने बेंग्लुरु की विवेकानंद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की है. इन दोनों युवकों ने सांसद प्रताप सिम्हा के पास पर संसद में एंट्री पाई थी. 

हालांकि संसद के अंदर और बाहर जिन लोगों ने हंगामा किया है, उनका आपस में कोई संबंध है या नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और गृह सचिव अजय भल्ला संसद पहुंच चुके हैं.

लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदा युवक, दबोचने में जुटे सांसद, जूते से स्प्रे निकालकर फैला दिया धुआं...

Advertisement

स्पीकर ओम बिड़ला ने क्या कहा?

वहीं इस घटना को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं. हम सबको चिंता थी कि वो धुआं क्या था. वो दरअसल एक साधारण धुआं था.  

22 साल पहले आज ही के दिन हुआ था हमला

बता दें कि आज ही के दिन 22 साल पहले यानी 13 दिसंबर, 2001 को संसद भवन पर आतंकवादी हमला हुआ था. इस समय भी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और बड़े-बड़े नेता इस समय पार्लियामेंट में मौजूद थे. इस लिहाज से देखा जाए तो संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »