Advertisement

Parliament Monsoon Session Live: जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण बिल लोकसभा से पास, नहीं हुई चर्चा

aajtak.in | नई दिल्ली | 31 जुलाई 2026, 1:05 PM IST

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और इस दौरान दोनों सदनों में गतिरोध जारी है. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष अड़ा हुआ है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Monsoon Session

संसद के चालू मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में गतिरोध जारी है. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

राज्यसभा में भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बयान देने की मांग कर रहे थे. हंगामे के बीच ही सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही चलाने की कोशिश की. हालांकि, बाद में कार्यवाही 3 अगस्त, सोमवार तक के लिए स्थगित करने की घोषणा सभापति ने कर दी.

12:13 PM (एक घंटा पहले)

हंगामा करेंगे, तो अच्छा नहीं होगा- रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

किरेन रिजिजू ने कहा कि बाहर जाकर यह नहीं कहना चाहिए कि बिना चर्चा के बिल क्यों पारित किया. हमने बार-बार आग्रह किया कि महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होनी चाहिए. अफसोस की बात है कि लोकसभा से यह बिल पारित किया गया है, लेकिन विपक्ष के साथियों ने इस पर चर्चा में भाग नहीं लिया. हम चाहते हैं कि भविष्य में ऐसा न हो. आप चर्चा में शामिल नहीं होते और बाहर जाकर कहते हैं कि सरकार चर्चा नहीं कराती. अगला बिल लेकर् आएंगे और आप हंगामा करेंगे तो अच्छा नहीं होगा. चर्चा करें, हंगामा ना करें.

12:11 PM (एक घंटा पहले)

जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण बिल बिना चर्चा पारित

Posted by :- Bikesh Tiwari

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक पेश किया. इस विधेयक को विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के बीच बिना चर्चा सीधे पारित किए जाने के लिए ले लिया गया. यह विधेयक बिना चर्चा पारित हो गया है. 

12:07 PM (एक घंटा पहले)

काउंटर प्रिविलेज मोशन लाएगी कांग्रेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रिविलेज मोशन का नोटिस दिया था. अब कांग्रेस भी काउंटर मोशन लाएगी. केसी वेणुगोपाल ने इस बात का ऐलान किया है.
 

12:05 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में आना है जन्म और मृत्यु पंजीकरण बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन बिल) पेश होना है. यह बिल आज के लिए लोकसभा की बिजनेस लिस्ट में है.

Advertisement
12:02 PM (एक घंटा पहले)

लोक्सभा में लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं. सदन की कार्यवाही दूसरी बार शुरू हो गई है. विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं. चेयर पर डिप्टी स्पीकर पैनल के दिलीप सैकिया हैं.

12:00 PM (एक घंटा पहले)

राज्यसभा 3 अगस्त, लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त को 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है.