Advertisement

Parliament Monsoon Session Live: संसद में टूट नहीं रहा गतिरोध, PM मोदी से मिल रहे राजनाथ-रिजिजू समेत बड़े नेता

aajtak.in | नई दिल्ली | 30 जुलाई 2026, 1:26 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: एंटी पेपर लीक 29 जुलाई को लोकसभा से पारित हो गया था. यह बिल आज राज्यसभा में आएगा. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Monsoon Session

एंटी पेपर लीक एक दिन पहले लोकसभा से पारित हो गया था. यह बिल अब राज्यसभा में आना है. यह बिल आज राज्यसभा में आएगा. राज्यसभा में विपक्ष के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने गतिरोध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम पिछले कई दिनों से एक मांग कर रहे हैं और सत्तापक्ष अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. प्रमोद तिवारी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह के सदन में बयान की मांग की.

विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं, लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही दो मिनट के भीतर ही हंगामा शुरू हो गया. लोकसभा की कार्यवाही स्पीकर ने दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

1:26 PM (12 मिनट पहले)

राज्यसभा में दो बजे आएगा एंटी पेपर लीक बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

एंटी पेपर लीक बिल आज राज्यसभा में दो बजे पेश होगा. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह भोजनावकाश के बाद एंटी पेपर लीक बिल पेश करेंगे. इसके बाद उच्च सदन में आज ही इस बिल पर चर्चा शुरू हो सकती है. नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष के हंगामे पर कहा भी है कि जितेंद्र सिंह दो बजे एंटी पेपर लीक बिल पेश करेंगे.

1:13 PM (25 मिनट पहले)

संसद में गतिरोध के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद में गतिरोध जारी है. लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण शुरू होते ही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने अमित शाह के बयान की मांग करते हुए नारेबाजी की और फिर वॉकआउट कर दिया. दोनों सदनों में जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग की. लोकसभा में सदन के उपनेता राजनाथ सिंह, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उद्योग वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे.

(इनपुट- पीयूष मिश्रा)

1:02 PM (36 मिनट पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. राज्यसभा में भोजनावकाश हो गया है. प्रश्नकाल के बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

 

12:42 PM (56 मिनट पहले)

राहुल गांधी बोले- छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, जांच के लिए बने SC की हाई-पावर्ड कमेटी

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने नीट पेपर लीक मामले में छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने न्याय की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र समिति बनाने की बात कही. प्रियंका गांधी वाड्रा, धर्मेंद्र यादव, सागरिका घोष और महुआ माजी सहित कई सांसद मकर द्वार पर जुटे और नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- 'छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल... राहुल गांधी बोले- 'छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, जांच के लिए बने SC की हाई-पावर्ड कमेटी'

Advertisement
12:06 PM (एक घंटा पहले)

राज्यसभा में चल रहा प्रश्नकाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में विपक्ष की गैरमौजूदगी में भी कार्यवाही जारी है. उच्च सदन में अब प्रश्नकाल चल रहा है.

12:05 PM (एक घंटा पहले)

संसद परिसर में दान पात्र लेकर क्यों पहुंचे सपा सांसद?

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के मकर द्वार पर गुरुवार सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रदर्शन किया. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर भी सपा सांसदों ने सरकार से जवाब मांगा. दान पात्र लेकर संसद पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए "चंदा चोरी" के आरोपों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सपा सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी भी की और सरकार से जवाब मांगा.

11:43 AM (एक घंटा पहले)

राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, जानिए किसके पास क्या नंबरगेम

Posted by :- Bikesh Tiwari

पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार नया विधेयक लेकर आई है. लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया और अब बारी राज्यसभा की है. मोदी सरकार क्या लोकसभा की तरह ही राज्यसभा से भी बिल पास करा लेगी, उच्च सदन में का नंबर गेम क्या है?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, जानिए किसके पास क्या नंबरगेम

11:32 AM (2 घंटे पहले)

राज्यसभा से कांग्रेस का वॉकआउट

Posted by :- Bikesh Tiwari

कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा से वॉकआउट कर गए हैं. विपक्षी दलों के सदस्य प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा किया. विपक्ष के वॉकआउट करने के बाद जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार की निंदा की और कहा कि विपक्ष को हर चर्चा मे हार मिली है. इनको गोल पोस्ट चेंज करने की आदत है. इस पर बिल आज सदन में आने वाला है. जितेंद्र सिंह बिल पेश करने वाले हैं. इस बिल पर आज दो बजे से चर्चा होगी. सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है.

 

11:23 AM (2 घंटे पहले)

राज्यसभा में आज आएगा एंटी पेपर लीक बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

एंटी पेपर लीक बिल एक दिन पहले लोकसभा से पारित हो गया था. आज यह बिल राज्यसभा में आएगा. लोकसभा में यह बिल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेश किया था. इस पर दो दिन चली मैराथन चर्चा का विपक्ष के हंगामे के बीच जितेंद्र सिंह ने ही जवाब दिया था. इसके बाद ध्वनिमत से यह बिल पारित हो गया था.

Advertisement
11:21 AM (2 घंटे पहले)

राज्यसभा में लग रहे 'अमित शाह सदन में आओ' के नारे

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है. विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आकर दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्षी सदस्य 'अमित शाह सदन में आओ....', 'पैलेट गन पर जवाब दो, जवाब दो जवाब दो', 'चंदा चोर जवाब दो, जवाब दो', 'अमित शाह हाय हाय' के नारे लगा रहे हैं. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच कार्यवाही जारी है.

(इनपुट- अमित भारद्वाज)

11:19 AM (2 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम लेकर बधाई दी और इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.