Advertisement

Parliament Monsoon Session 2026 Live: 'इस्तीफा... इस्तीफा...', विपक्ष की नारेबाजी, लोकसभा में जोरदार हंगामा

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 जुलाई 2026, 12:57 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के चालू मॉनसून सत्र के पहले हफ्ते का आज पांचवां दिन है. पांचवें दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा जारी है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Monsoon Session Proceedings Live

संसद के चालू मॉनसून सत्र के पांचवें दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा जारी है. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. हंगामे के कारण स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

वहीं, राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा हुआ. हंगामे के कारण उच्च सदन भी नहीं चल सका. कार्यवाही शुरू होने के बाद कुछ ही मिनटों में कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा सभापति ने चेयर से कर दी. नीट पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच अब सरकार पेपर लीक को लेकर सख्त कानून लाने की तैयारी में है.

12:57 PM (21 मिनट पहले)

'बीमारी रूट में, इलाज फ्रूट का हो रहा है', PM के ऐलान पर अखिलेश का तंज

Posted by :- Bikesh Tiwari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के दोषियों को त्वरित सजा दिलाने के लिए देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया. इस पर तंज करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 'बीमारी ROOT में है और इलाज FRUIT का हो रहा है.'

यह भी पढ़ें: 'बीमारी रूट में, इलाज फ्रूट का हो रहा है', PM मोदी के ऐलान पर अखिलेश का तंज

12:24 PM (55 मिनट पहले)

लोकसभा और राज्यसभा में करगिल के शहीदों को किया गया नमन

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा में करगिल के शहीदों को नमन किया गया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ है. अवकाश होने के कारण हम वीर शहीदों को आज नमन करते हैं.


 

12:18 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, 27 जुलाई को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. विपक्ष के हंगामे के बीच चेयर से डिप्टी स्पीकर पैनल के जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यवाही 27 जुलाई तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी है.

12:16 PM (एक घंटा पहले)

हंगामे के बीच लिए गए लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लिस्टेड बिजनेस लिए गए. इसके बाद चेयर से जगदंबिका पाल ने कहा कि महत्वपूर्ण बिल लगा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से संबंधित है. इस पर चर्चा शुरू करिए. नआप चर्चा चाहते हैं, तो वह स्पीकर तय करेंगे, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी तय करेगी.

Advertisement
12:08 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में जोरदार हंगामा, नारेबाजी के बीच कार्यवाही जारी

Posted by :- Bikesh Tiwari

स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव की किसी भी सूचना को अनुमति नहीं दी है. चेयर से डिप्टी स्पीकर पैनल के जगदंबिका पाल ने इस बात की घोषणा की. इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया. हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी है. लोकसभा में विपक्षी सदस्य वेल में आकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्षी सदस्य इस्तीफा... इस्तीफा... के नारे लगा रहे हैं.

12:06 PM (एक घंटा पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित हो गई है. हंगामे के कारण सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
 

12:04 PM (एक घंटा पहले)

'राहुल गांधी जी से आग्रह है...', रिजिजू ने सदन में की ये अपील

Posted by :- Bikesh Tiwari

किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर हम चर्चा नहीं करेंगे, तो सही संदेश नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम कठोर कानून लाने जा रहे हैं. हमारी अभी कैबिनेट मीटिंग है, जिसमें हम कानून लाने जा रहे हैं. इस पर चर्चा नहीं करेंगे, तो अच्छा संदेश नहीं जाएगा. राहुल गांधी जी से अनुरोध है कि अपने साथियों को जरा समझा दीजिए. हम चर्चा शुरू कर सकते हैं आज भी.
 

11:58 AM (एक घंटा पहले)

'चर्चा में शामिल होंगे, अगर...', कांग्रेस ने रखी शर्त

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद में जारी गतिरोध के बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट किया है. कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि पार्टी संसद में चर्चा में शामिल होगी, अगर सरकार पेपर लीक या छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर उठी चिंताओं या मांगों से जुड़ा कोई बिल लाती है. कांग्रेस सूत्रों ने यह भी कहा कि 2024 में भी सरकार विधेयक लाई थी, लेकिन जमीन पर कोई बदलाव नहीं हुआ. पार्टी चर्चा के दौरान मौजूदा कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर देगी.

11:54 AM (एक घंटा पहले)

ज्यादा जुर्माना, ज्यादा सजा, कोर्ट को ज्यादा अधिकार... पेपरलीक पर सरकार का प्लान

Posted by :- Bikesh Tiwari

नए संशोधन के बाद पेपर लीक में दोषी पाए जाने के बाद 10 साल तक कैद हो सकती है. और 1 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा मुकदमों की तेज़ी से सुनवाई के लिए फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट को ज़्यादा अधिकार दिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नए बिल में ज्यादा जुर्माना, ज्यादा सजा और कोर्ट को ज्यादा अधिकार... पेपरलीक पर सरकार का प्लान डिकोड!

Advertisement
11:45 AM (एक घंटा पहले)

संसद में गतिरोध जारी, दोनों सदनों में हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों सदनों में गतिरोध मॉनसून सत्र के पांचवें दिन भी जारी है. दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य वेल में आ गए और धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी गई.