पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया मोदी का 2013 वाला बयान, बोले- PM से यही पूछना चाहता हूं

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर एक बार फिर अर्थव्यवस्था के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी का पुराना बयान ट्वीट किया है.

Advertisement
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (फाइल) पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का वार
  • अर्थव्यवस्था के मसले पर सरकार को घेरा
  • साझा किया पीएम का पुराना ट्वीट

कोरोना संकट काल में भारत की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है. जीडीपी की रफ्तार करीब 24 फीसदी तक गिर गई है. इस मसले पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है. बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान को ट्वीट किया और निशाना साधा. 

पी. चिदंबरम ने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री जी से यही बात कहना चाहता हूं, जो इस बयान में कही गई है. पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2013 के एक ट्वीट को साझा किया है. 

Advertisement

तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था, ‘अर्थव्यवस्था संकट में, युवाओं को नौकरी चाहिए. ऐसे में राजनीति नहीं अर्थव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान दें. चिदंबरम जी, तुरंत अपने काम पर फोकस करें.’

गौरतलब है कि तब पी. चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे और अब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं. इसके अलावा पी. चिदंबरम ने बुधवार को ट्वीट कर पीएम केअर्स फंड पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने लिखा कि PM CARES FUND के ऑडिटर्स ने पुष्टि की है कि 26 से 31 मार्च, 2020 के बीच केवल 5 दिनों में फंड को 3076 करोड़ रुपये मिले.

पूर्व मंत्री ने लिखा कि लेकिन इन दयालु दाताओं के नाम प्रकट नहीं किए जाएंगे, क्यों? प्रत्येक अन्य एनजीओ या ट्रस्ट एक सीमा से अधिक राशि दान करने वाले दानकर्ताओं के नाम प्रकट करने के लिए बाध्य है. इस दायित्व से PM CARES FUND को छूट क्यों है? दान पाने वाला ज्ञात है, दान पाने वाले के ट्रस्टी ज्ञात है. तो ट्रस्टी, दानदाताओं के नाम उजागर करने से क्यों डर रहे हैं?

Advertisement

आपको बता दें कि पीएम केअर्स फंड का गठन कोरोना संकट काल में किया गया था. लेकिन इसमें फंड देने वालों की जानकारी देने से केंद्र ने इनकार कर दिया, जिसपर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement