मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी पर भड़का विपक्ष, केंद्र सरकार से पूछे तीखे सवाल

मणिपुर में 4 मई का एक वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गर्मा गई है. वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस, आम आदमी, शिवसेना (UBT) ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही सरकार पर भी निशाना साधा है.

Advertisement
मणिपुर में हुए वायरल वीडियो के बाद सियासत गर्मा गई है (फाइल फोटो) मणिपुर में हुए वायरल वीडियो के बाद सियासत गर्मा गई है (फाइल फोटो)

पंकज जैन / अनुपम मिश्रा / सूर्याग्नि रॉय

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

मणिपुर में 4 मई का एक वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गर्मा गई है. दरअसल, इस वीडियो में एक समुदाय की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस, आम आदमी, शिवसेना (UBT) ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही सरकार पर भी निशाना साधा है.

Advertisement

वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. 

मणिपुर के इस घृणित वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है. हम सभी को मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हिंसा की एकस्वर में निंदा करनी पड़ेगी. उन्होंने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री जी आखिर मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंख मूंद कर क्यों बैठे हैं? क्या इस तरह की तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें विचलित नहीं करतीं?

Advertisement
मणिपुर में 4 मई का वीडियो वायरल किया जा रहा है

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मणिपुर की वारदात बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. भारतीय समाज में इस तरह की घिनौनी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती. मणिपुर के हालात बेहद चिंताजनक बनते जा रहे हैं. मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि वे मणिपुर के हालातों पर ध्यान दें. इस वारदात की वीडियो में दिख रहे दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. भारत में ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

उधर, टीएमसी नेता साकेत गोखले ने ट्वीट किया कि मणिपुर में 2 महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र अवस्था में घुमाए जाने और उनका यौन उत्पीड़न किए जाने का बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी खुलेआम आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी जानबूझकर मणिपुर के बारे में चुप हैं. 

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मणिपुर से आया 2 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और सर्वथा अमानवीय है. सीएम एन बीरेन सिंह जी से बात की, जिन्होंने मुझे बताया कि जांच चल रही है. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.

Advertisement

शिवसेना (UBT) नेता ने ट्वीट किया कि मणिपुर से महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाने का वीडियो सामने आया है, जो कि भयानक है. क्या इस तरह के कृत्यों को सहन करना और इस भयानक हिंसा को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करना भी मानवीयता है? उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »