एक बार फिर सुलग रहा मणिपुर! हिंसा के बाद कोओर्डिनेटिंग कमेटी का सशस्त्र बलों को अल्टीमेटम

घाटी में हिंसा के बाद सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की गई है. COCOMI (कोओर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी) ने एक कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों से पांच दिनों के भीतर संकट से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की गई है.

Advertisement
मणिपुर में हुई हिंसा की एक तस्वीर (File Photo) मणिपुर में हुई हिंसा की एक तस्वीर (File Photo)

आशुतोष मिश्रा

  • इम्फाल,
  • 07 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

सितंबर के पहले हफ्ते से मणिपुर में हिंसा का वही रूप देखने को मिल रहा है जो 2023 में जुलाई, अगस्त के महीने में देखा गया था. ड्रोन से हवाई बमबारी से लेकर आरपीजी लॉन्च करने और अत्याधुनिक हथियारों के इस्तेमाल ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया है. मणिपुर में जातीय हिंसा जारी है और इसका कोई अंत नहीं होता दिख रहा है बल्कि आने वाले दिनों में इसके और भी आक्रामक रूप से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

Advertisement

राज्य में बढ़ती हिंसा के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल में राज्यपाल से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति की जानकारी दी है. मणिपुर के मुख्यमंत्री विधायकों द्वारा पारित एक प्रस्ताव भी राज्यपाल को सौंपेंगे.

COCOMI ने दिया पांच दिनों का अल्टीमेटम

घाटी में हत्याओं के बाद सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की गई है. COCOMI (कोओर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी) ने एक कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों से पांच दिनों के भीतर संकट से निपटने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि ऐसा न होने पर, लोगों द्वारा अपनी और मूल आबादी की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिसमें मणिपुर से केंद्रीय बलों का निष्कासन भी शामिल है.

कमेटी ने लगाए 'मिलीभगत' के आरोप

कमेटी (COCOMI) केंद्रीय बलों खासकर असम राइफल्स पर मिलीभगत का आरोप लगाती रही है और अब उसने भारतीय बलों के लिए कुकी उग्रवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने या मणिपुर से हटने के लिए 5 दिनों की समय सीमा तय कर दी है. उसका कहना है कि मणिपुर के लोगों ने केंद्रीय बलों पर भरोसा खो दिया है क्योंकि वे हालात को काबू करने में विफल रहे हैं. 

Advertisement

ड्रोन से बरसाए गए बम

1 सितंबर, 2024 को कुकी उग्रवादियों ने एक हमला किया, जिसमें इम्फाल पश्चिम के कौट्रुक इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल करके की गई हवाई बमबारी भी शामिल थी, जिसमें एक मां की मौत हो गई और 10 नागरिक घायल हो गए. इसके बाद इम्फाल पश्चिम के सेनजाम चिरांग में ड्रोन बम विस्फोट हुए, जिसमें 50 से अधिक बम गिराए गए. इसमें कई जानवर घायल हो गए. 

मणिपुर में सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा

COCOMI का कहना है कि ये हमले असम राइफल्स की चौकियों के पास स्थित उग्रवादी शिविरों से किए गए थे, फिर भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया. 5 सितंबर, 2024 को, बिष्णुपुर जिले में ट्रोंग्लाओबी और मोइरांग को निशाना बनाकर 7 किमी की दूरी से मिसाइल हमले किए गए. COCOMI ने मणिपुर में 6 सितंबर, 2024 से अनिश्चितकालीन सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की है.

कुकी जनजाति ने भी लगाए आरोप

इस बीच कुकी जनजाति की सर्वोच्च संस्था ने भी एक बयान जारी कर घाटी के हथियारबंद उपद्रवियों पर कुकी ज़ो समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) का आरोप है कि शनिवार, 07 सितंबर 2024 को मणिपुर के मुख्यमंत्री के लीक हुए ऑडियो टेप से ध्यान हटाने के प्रयास में मैतेई उग्रवादियों ने पिछले दो दिनों में कुकी-ज़ो क्षेत्रों पर हमला किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »