Nagaland firing: नगालैंड फायरिंग का मुद्दा आज संसद में उठेगा, सेना का आया बयान, जानें पूरा अपडेट

Nagaland Civilians Killed : नगा स्‍टूडेंट फेडरेशन ने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच के बंद का आह्वान किया है. राज्‍यसभा सांसद केजी केने ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में सोमवार को उठाएंगे. सेना का बयान भी इस मामले में आया है.

Advertisement
Nagaland Firing Nagaland Firing

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 06 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST
  • नगालैंड मामले पर आज संसद में हो सकती है बहस
  • राज्‍य के मुख्‍यमंत्री करेंगे प्रभावित इलाके का दौरा
  • 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

Nagaland firing Update: नगालैंड में हुई फायरिंग का मामला आज संसद (Parliament Winter Session) में उठाया जाएगा, शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था. इस हिंसा में कुल 15 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. घटना में पहले 6 कोयला मजदूर मारे गए थे, जो अपने घर लौट रहे थे.

Advertisement

एजेंसियों के मुताबिक, इस फायरिंग में मृत लोगों के परिवारों को नगालैंड सरकार ने 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.  सोमवार को मोन जिले का मुख्‍यमंत्री नेफियो रियो भी दौरा करेंगे. जहां सुरक्षाबलों ने लोगों पर फायरिंग की थी. इस दौरान सीएम सिविल सोसाइटी और राज्‍य के आला अधिकारियों से बात करेंगे. वहीं तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्‍यों का प्रतिनिधिमंडल भी राज्‍य का दौरा करेगा और मृतकों के परिजनों से मिलेगा. सुरक्षा के लिहाज से आज मोन जिले में कर्फ्यू लगा दी गई है. 

सेना का आया बयान 

इस मामले में सेना का बयान भी सामने आया है, सेना ने कहा कि 5 दिसंबर को शाम के 4 बजे करीब 500 युवा मोन जिले में सुरक्षा बलों के कैंप में घुस गए. ये भीड़ एक दिन पहले तिरु और तिजित जिले में मारे गाए लोगों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान सुरक्षा बलों ने भीड़ को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने कैंप में तोड़फोड़ शुरू कर दी. सेना ने उन्‍हें वापस जाने का भी कहा. लेकिन जो भीड़ थी वह कैंप में घुस गई. जिसके बाद उन्‍होंने वहां आग लगा दी. लेकिन इसके बाद भी सेना संयम कायम रखा. लेकिन जब भीड़ ने सेना के ऊपर शारीरिक बल का प्रयोग किया और हथियारों से सेना पर हमला शुरू कर दिया तब जाकर आत्‍मरक्षा में सेना ने फायरिंग की, जिसमें कुछ आम नागरिक घायल हो गए. वहीं सेना के दो जवान भी घायल हुए. 

Advertisement

आज संसद में उठेगा मुद्दा 

राज्‍यसभा सांसद केजी केने ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में सोमवार को उठाएंगे. वहीं विपक्ष के हमलावर रुख को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया आई, उन्‍होंने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी की एक टीम करेगी. इस एसआईटी टीम का नेतृत्‍व आईजीपी लेवल का अधिकारी करेगा. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सवाल उठाया था कि आखिर गृहमंलालय कर क्‍या रहा है. असदद्दीन ओवैसी ने तो यहां तक कह दिया कि गृहमंत्री अमित शाह का बर्खास्‍त कर देना चाहिए. 

वहीं नगलौंड के मुख्‍यमंत्री नेफियो रियो (Neiphiu Rio) ने भी इस मामले की आलोचना की, अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि ओटिंग में जो नागरिक मारे गए हैं, उनकी मौत की मैं कड़ी भर्त्‍सना करता हूं. जो घायल हैं,उनके शीघ्र ठीक होने की दुआ करता हूं. 
 

6 दिसंबद को रहेगा बंद 
नगा स्‍टूडेंट फेडरेशन ने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच के बंद का आह्वान किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »