चीन को मोदी के जवाब से संतुष्ट है देश, नहीं मानता कि कुछ छुपा रही सरकार

देश का मिजाज सर्वे के जरिए 57 फीसदी लोगों ने माना कि चीन के साथ सीमा विवाद का समाधान डिप्लोमैसी या बातचीत के जरिए किया जा सकता है. हालांकि 20 फीसदी लोगों का कहना है कि युद्ध करने से समाधान होगा. जबकि 17 फीसदी मानते हैं कि आर्थिक रूप से प्रतिबंध लगा दिए जाने चाहिए.

Advertisement
चीन के साथ लंबे समय से सीमा पर तनाव बना हुआ है (सांकेतिक-getty) चीन के साथ लंबे समय से सीमा पर तनाव बना हुआ है (सांकेतिक-getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:35 AM IST
  • 59% ने माना भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया
  • 57% मानते हैं सीमा विवाद का समाधान बातचीत से संभव
  • 82% लोग कहते हैं कि चीनी उत्पादों पर बैन लगे

कोरोना काल में चीन के साथ भारत के संबंध बेहद तनावपूर्ण रहे और इसकी सबसे बड़ी वजह रही पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत. क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को उसकी हरकत के लिए माकूल जवाब दिया? क्या चीनी उत्पादों पर बैन लगा दिया जाना चाहिए? देश का मिजाज सर्वे में लोग सरकार के जवाब से संतुष्ट हैं?

Advertisement

इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स की ओर से आयोजित मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश की गई क्या मोदी सरकार चीन के साथ हाल के विवादों पर सही तरीके से निपटी. सर्वे में यह बात सामने आई कि चीन को मोदी के जवाब से जनता संतुष्ट है.

चीन को मुंहतोड़ जवाब

सर्वे में 59 फीसदी लोगों ने माना कि भारत ने चीन को मुंहतोड़ तरीके से जवाब दिया है. जबकि 26 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत इससे बेहतर कर सकता था. तो वहीं 9 फीसदी मानते हैं कि भारत ने इसे अच्छी तरह से हैंडल नहीं किया. हर 5 में से करीब 3 नागरिकों को लगता है कि भारत ने चीन के साथ हालिया झड़पों को हैंडल करने को लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Advertisement

सर्वे में यह जानने की कोशिश की गई कि क्या मोदी सरकार के पास चीनी हरकत को लेकर तस्वीर साफ है तो 64 फीसदी लोगों का कहना है कि हां सरकार के पास चीनी हरकत को लेकर साफ तस्वीर है. जबकि 25 फीसदी ऐसा नहीं मानते हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

चीनी एप्स पर लगे प्रतिबंध
सर्वे के जरिए 57 फीसदी लोगों ने माना कि चीन के साथ सीमा विवाद का समाधान डिप्लोमैसी या बातचीत के जरिए किया जा सकता है. हालांकि 20 फीसदी लोगों का कहना है कि युद्ध करने से समाधान होगा. जबकि 17 फीसदी मानते हैं कि आर्थिक युद्ध या प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए. 

देश का मिजाज सर्वे में 82 फीसदी लोगों का मानना है कि चीनी उत्पाद और मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए. महज 14 फीसदी लोग कहते हैं कि ऐसा करना जरूरी नहीं है.

अर्थव्यवस्था पर सरकार का प्रदर्शन 'अच्छा'
देश का मिजाज सर्वे में अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार के प्रदर्शन पर राय जानने की कोशिश की गई. सर्वे में 46 फीसदी लोग इसे अच्छा मानते हैं तो 20 फीसदी लोग बेहतरीन करार देते हैं. हालांकि 21 फीसदी लोगों की राय है कि यह औसत रहा है. 10 फीसदी लोग इसे खराब करार देते हैं.

Advertisement

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच यह सर्वे कराया गया है. सर्वे के जरिए यह भी जानने की कोशिश की गई कि मोदी सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानून के बारे में क्या राय है. 34 फीसदी लोग मानते हैं कि ये कानून किसानों की मदद करेंगे तो 32 फीसदी लोगों का मानना है कि सिर्फ कॉरपोरेट की मदद करेंगे. 25 फीसदी लोगों की राय है कि ये कानून दोनों पक्षों की मदद करेंगे.

आजतक/इंडिया टुडे ने देश का मिजाज यानी मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल मार्केट रिसर्च एजेंसी कार्वी इनसाइट्स के साथ मिलकर किया. लोगों की राय 3 जनवरी से 13 जनवरी, 2021 के बीच ली गई. सर्वे में 12,232 लोगों को शामिल किया गया. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 67 फीसदी और शहरी क्षेत्रों के 33 फीसदी लोग शामिल किए गए थे. 19 राज्यों में 97 संसदीय क्षेत्र और 194 विधानसभा क्षेत्र में ये सर्वे किए गए. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »