मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन सोमवार को कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

देश में मानसून की एंट्री में 3-4 दिन की देरी हो सकती है, लेकिन जून की शुरुआत कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलों के साथ होने वाली है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
सोमवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट. (Photo: PTI) सोमवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

भारत में मानसून के आने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है, लेकिन जून की शुरुआत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलों के साथ होने वाली है. मौसम विभाग ने सोमवार, 1 जून को देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. केरल में मानसून की एंट्री में 3 से 4 दिन की देरी हो सकती है, मगर कई राज्यों में मौसम का मिजाज पहले ही बदलने लगा है.

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल देश में लू की स्थिति कम हुई है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि अब कई राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. खासतौर पर दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है.

केरल के करीब पहुंचा मानसून, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं. सोमवार को केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिम भारत की बात करें तो गुजरात में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है. मध्य भारत में पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

Advertisement

तेज हवाओं का भी अलर्ट, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहाना

मौसम विभाग ने ओडिशा में तेज आंधी की चेतावनी दी है. यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में भी तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में फिलहाल न जाने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि समुद्र में तेज हवाओं और ऊंची लहरों की स्थिति बन सकती हैदेश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम सुहाना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान दो से चार डिग्री तक गिरेगा. हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में इस हफ्ते के आखिर तक पारा छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक दोबारा बढ़ सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »