बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच तीखा मुकाबला है. चार राज्यों में बिहार की आठ, कर्नाटक की चार, महाराष्ट्र की पांच और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के नतीजे आज सामने आएंगे.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना हो रही है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है.
कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक सीटों में औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटें हैं. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं.
MLC चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...
पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना होनी है. यहां भारी पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. मौके पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है.
गोरखपुर में मतगणना से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.